


रिपोर्ट:- निभाष मोदी, भागलपुर।

भागलपुर,जीवन जागृति सोसायटी ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत फिर से चलाया एक अभियान, आज सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जितने भी मोटरसाइकिल पर सवार यात्री थे उसके पीछे जो भी महिला बिना हेलमेट के बैठी थी उन्हें जीवन जागृति सोसाइटी के तरफ से हेलमेट प्रदान किया गया और उनसे आग्रह किया गया कि आप जब भी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे तो हेलमेट अवश्य लगाएं,

वही जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष ने कहा हमारा उद्देश्य है सड़क दुर्घटना कम से कम हो और ट्रैफिक नियमों का पालन लोग अवश्य करें, वही कार्यक्रम में डीटीओ भागलपुर , एमवीआई भागलपुर,यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर, जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।















