5
(1)

भागलपुर ।
भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को एसजीएफआई प्रमंडल स्तरीय अंडर-14 चयन मैच का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। मैच का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी, जिला क्रिकेट संघ के सचिन जयशंकर ठाकुर तथा संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और अनुशासन व खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया।

पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

मैच में भागलपुर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बांका टीम की ओर से अमृत राज ने 40 रन और रितेश कुमार ने 10 रन का योगदान दिया। हालांकि इन दोनों के अतिरिक्त कोई भी बल्लेबाज विशेष प्रदर्शन नहीं कर सका और पूरी टीम 81 रन पर ऑल आउट हो गई। भागलपुर की ओर से गेंदबाजी में शहंशाह खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए। देव आनंद और कृष्ण कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि अमृत कुमार को 1 विकेट मिला।

जवाब में भागलपुर की टीम ने लक्ष्य को मात्र 13 ओवर में हासिल करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। बल्लेबाजी में सार्थक मनी ने 30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। आदित्य कुमार ने 10 रन और विशाल कुमार ने 15 रन बनाकर टीम की जीत में योगदान दिया। बांका की ओर से गेंदबाजी में छोटू, शुभम और आर्यन कुमार ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। मैच का संचालन निर्णायक शुभम कुमार और साकेत कुमार ने किया। जानकारी जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार द्वारा दी गई।

भागलपुर बनाम बांका मैच के बाद प्रमंडल स्तर पर 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। भागलपुर जिले से चयनित खिलाड़ी हैं— सार्थक मनी झा, आदित्य कुमार, अनंत कुमार सिन्हा, प्रतीक गुप्ता, हर्ष आनंद, विशाल कुमार, कृष्णा राय, शहंशाह खान, संकल्प सुमन, देव आनंद, अमित राज और युवराज कुमार। बांका जिले से अमृत राज, शुभम कुमार, छोटू कुमार और अर्क झा का चयन हुआ।

चयनकर्ता पैनल में भागलपुर से जयंतो राज, नवीन भूषण शर्मा, आलोक कुमार, सुबीर मुखर्जी, डॉ. जयशंकर ठाकुर, मेहताब मेहंदी और बांका से विकास यादव तथा मो. फरहान शामिल थे।

ये सभी चयनित खिलाड़ी भागलपुर प्रमंडल की ओर से बेगूसराय में आयोजित होने वाली यू-14 प्रमंडल राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: