4
(1)

भागलपुर: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सन्हौला मोड़ चेक पोस्ट के समीप जगदीशपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया तस्कर झारखंड के गोड्डा जिले के पोरियाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अमजोरा गांव निवासी दिलीप गोस्वामी है। वह झारखंड से देसी शराब की खेप लेकर बिहार आ रहा था।

थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने सन्हौला मोड़ पर एक मारुति स्विफ्ट कार को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 200 एमएल के कुल 1200 पाउच देसी शराब बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से शराब तस्कर को गिरफ्तार कर कार को भी जब्त कर लिया।

फिलहाल पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है कि वह यह शराब कहां सप्लाई करने जा रहा था और उसके गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे नेटवर्क की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अभय शंकर के साथ एसआई सुधीर कुमार, एसआई देवेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: