



भागलपुर । स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर, बलाहा नारायणपुर में संकुल स्तरीय हिंदी तथा अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भवानीपुर, झंडापुर, तुलसीपुर, नवगछिया एवं बलाहा नारायणपुर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में बहन प्राची कुमारी (झंडापुर), अनु प्रिया (नवगछिया) और अनुष्का भारती (नवगछिया) ने पुरस्कार प्राप्त किया। बाल वर्ग में अंशिका कुमारी (बलाहा), प्रकृति सिंह (नवगछिया) और अश्विनी कुमार (बलाहा) ने स्थान प्राप्त किया।
अंग्रेजी सुलेख में शिशु वर्ग से अंशु कुमारी (बलाहा नारायणपुर), पीयूष राज (झंडापुर) और मुन्ना कुमार (भवानीपुर) ने पुरस्कार जीते। अंग्रेजी बाल वर्ग में उमंग कुमार (बलाहा), सृष्टि कुमारी (नवगछिया) और अंजली कुमारी (बलाहा) ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में कुल 78 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 32 अन्य संकुल विद्यालयों से और 46 स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल थे। कार्यक्रम में झंडापुर के प्रधानाचार्य अमोद कुमार मलिक, तुलसीपुर के प्रधानाचार्य संतोष कुमार, भवानीपुर के प्रधानाचार्य रिकेश कुमार और नवगछिया के अंग्रेजी शिक्षक शिव शंकर भी उपस्थित थे।
प्रतियोगिता संकुल प्रमुख के संरक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस आयोजन की जानकारी परीक्षा प्रमुख बलाहा नारायणपुर, अभिनंदन कुमार ने दी।















