5
(1)

भागलपुर/सुल्तानगंज। नगर परिषद सुल्तानगंज के सफाईकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। मंगलवार को हड़ताल का सातवां दिन था, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। सफाईकर्मियों का आरोप है कि विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार से कार्रवाई करने के लिए कहे जाने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

मंगलवार को सफाईकर्मी नगर परिषद सुल्तानगंज कार्यालय पहुंचे थे। विधायक के आश्वासन के बाद भी जब कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार कार्यालय नहीं पहुंचे तो विधायक प्रतिनिधि इंजीनियर सुजीत कुमार और जनता दल यूनाइटेड अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महेश दास ने सफाईकर्मियों से बातचीत की। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया, जिससे सफाईकर्मियों में नाराजगी और बढ़ गई।

हड़ताल के कारण नगर परिषद सुल्तानगंज क्षेत्र के सभी वार्डों में कूड़े-कचरे का अंबार लग गया है। जगह-जगह गंदगी फैलने से महामारी फैलने की आशंका भी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

सफाईकर्मियों ने बताया कि वे दो माह के बकाया वेतन के भुगतान, 18 माह से लंबित भविष्य निधि की राशि जमा कराने और नए संवेदक द्वारा आय से अधिक पीएफ काटे जाने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सफाईकर्मियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

इस दौरान बड़ी संख्या में सफाईकर्मी मौजूद रहे और प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी जताई। सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: