



नवगछिया जिला के एनएच-31 पर 14 नवंबर को हुई सड़क दुर्घटना में नया टोला, विश्वपुरिया गांव निवासी चिंतन कुमार साह (26) और उनके तीन वर्षीय भतीजे शिशु कुमार की घटना के दिन ही मौत हो गई थी। इसी दुर्घटना में चिंतन कुमार की पत्नी रेणु कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

गंभीर रूप से घायल रेणु कुमारी का इलाज मायागंज में चल रहा था। गुरुवार को उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। इस हादसे ने परिवार और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल पैदा कर दिया है।














