



नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को कोरचक्का गांव में सड़क दुर्घटना में एक 6 वर्षीय बच्चा घायल हो गया। घायल की पहचान राजीव कुमार, पिता मिथुन कुमार, निवासी कोरचक्का के रूप में हुई है।
हादसे के बाद परिजन तुरंत घायल बच्चे को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की स्थिति फिलहाल सामान्य है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।
















