



दो मायागंज रेफर
इस्माइलपुर पुलिस जांच में जुटी
नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम टोला भिट्ठा में शनिवार को संध्या करीब 5 बजे सड़क किनारे सरकारी जमीन पर लगे केला का पौधा उखाड़ने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी, दबिया और कोदाल से भीषण मारपीट हुई। इस हिंसक मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति को गंभीर हालत में इस्माइलपुर सीएचसी से मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मुस्लिम टोला भिट्ठा वार्ड संख्या- 7 निवासी सदानंद साह के घर के समीप सड़क किनारे सरकारी जमीन पर लगे केला का

पौधा उसके पड़ोसी रमेश कुमार, अमरेश कुमार, अमन कुमार तीनों के पिता कपिलदेव साह, सिलेबी देवी पति कपिलदेव साह सभी के द्वारा काट कर हटाने को लेकर विवाद बढ़ गया। कंचन देवी ने जब पौधा काटने का विरोध किया जिसपर पड़ोसी ने सदानंद साह की पत्नी कंचन देवी को लाठी डंडे से मारपीट करने लगा। वही मां को बचाने गए पुत्र दिलीप कुमार, दीपक कुमार, पुत्री निर्मला कुमारी के साथ भी मारपीट की गई। इसी बीच लाठी और कोदाल से हमला कर दिलीप कुमार का सर फोड़ दिया।

खून से लथपथ दिलीप और उसके परिवार के लोग जख्मी हालत में इलाज के लिए इस्माइलपुर सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां घायलो को एक घँटा तक बैठकर डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा। प्राथमिक उपचार के बाद दिलीप की गंभीर हालत को देखकर बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। इस बारे में इस्माइलपुर थानाध्यक्ष पुनि धीरज कुमार ने कहा, दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्ष से घायल हुए है। दो का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। किसी ओर से आवेदन प्राप्त नही हुआ है। आवेंदन मिलने पर केस दर्ज कर जांचोपरांत अभियूक्त पर कार्यवाई की जाएगी।













