



नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकंदपुर गांव निवासी अशोक यादव की पत्नी सुलेखा देवी मंगलवार की देर रात सर्पदंश की शिकार हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उन्हें नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया।

सुलेखा देवी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, वे घर में काम कर रही थीं, तभी अचानक सांप ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश की सूचना मिलते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते इलाज मिलने से उनकी जान बच गई।













