5
(1)

भागलपुर (सुल्तानगंज): सावन माह की तीसरी सोमवारी को लेकर रविवार को अजगैबीनाथ धाम से लाखों की संख्या में डाक कांवरियों और बोल बम कांवरियों का जनसैलाब गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर पवित्र जल भरा और ‘हर हर महादेव’, ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ देवघर स्थित बाबा बैधनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया।

इस अवसर पर राजद नेता और महागठबंधन के संभावित विधायक प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सेवा शिविर लगाया। शिविर में हजारों डाक कांवरियों और बोल बम कांवरियों को नि:शुल्क केला और फ्रूटी वितरित की गई। श्रद्धालुओं ने शिविर में सेवा पाकर ‘हर हर महादेव’ के नारों के साथ रामचंद्र चौधरी का आभार जताया।

सेवा शिविर में डॉ. नैनिका, किरण भारती और मंजीत ठाकुर भी मौजूद रहीं। इन सभी ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी महागठबंधन की ओर से नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया है। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की कि इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बने और तेजस्वी प्रसाद यादव मुख्यमंत्री बनें, तभी राज्य का संपूर्ण विकास संभव है।

इधर, कांवर यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवर पथ तक जगह-जगह सुरक्षा बल, महिला बल और सैफ के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: