5
(1)

भागलपुर: सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सुल्तानगंज में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। देश के कोने-कोने से आए लाखों शिवभक्त सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम और नमामि गंगे घाट पर एकत्र हो रहे हैं।

भोर से ही श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और कांवड़ में पवित्र गंगाजल भरकर “बोल बम” के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।

गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवड़िया पथ तक का पूरा इलाका हर-हर महादेव और बोल बम के नारों से गूंज रहा है। कांवरियों की लंबी कतारें, केसरिया वस्त्रों की आभा और माथे पर समर्पण की चमक इस धार्मिक उत्सव को अत्यंत भव्यता प्रदान कर रही है।

बच्चे, युवा, वृद्ध – सभी आयु वर्ग के श्रद्धालु अपनी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ पैदल यात्रा में भाग ले रहे हैं। कांवड़ यात्रा के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: