5
(2)

भागलपुर शहर के कुतुबगंज इलाके में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब आठवीं कक्षा के एक छात्र आदित्य कुमार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घायल छात्र कुतुबुद्दीन मध्य विद्यालय का छात्र है और कैलाशपुर का निवासी बताया जा रहा है। यह वारदात उस वक्त हुई जब वह स्कूल से लौट रहा था।

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। परिजनों ने आदित्य को गंभीर स्थिति में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को स्थिर बताया है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि गोली लगने के कारण छात्र गहरे सदमे में है और उसे मानसिक आघात भी पहुँचा है।

घायल छात्र आदित्य कुमार ने बताया कि वह हमलावर को पहचान नहीं सका और न ही किसी से उसकी कोई दुश्मनी थी। इस रहस्यमय हमले ने पूरे इलाके को चौंका दिया है। उसके पिता अनुरोध कुमार मोदी ने बताया कि उनका बेटा रोज की तरह स्कूल से लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों ने जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। वहीं घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि खुलेआम एक स्कूली छात्र पर हमला होना बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: