0
(0)

भागलपुर।
शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय में 59वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत कहलगांव के अध्यक्ष संजीव कुमार तथा महाविद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य राघवेंद्र नारायण आर्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और कुलगीत के साथ हुई। इसके बाद छात्राओं ने स्वागतगान, लोकगीत और झिझिया नृत्य की प्रस्तुतियों से वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। करिश्मा ने मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत की, जबकि नेहा रानी द्वारा सुनाई गई कविता को उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।

मुख्य अतिथि संजीव कुमार ने महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विकास की सराहना करते हुए सभागार हॉल एवं मंच निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. निकेश कुमार ने किया तथा संचालन का दायित्व डॉ. आनंद सौमित्र ने निभाया।
स्थापना दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: