



नवगछिया । शनिवार को डायल 112 को सूचना मिली कि रंगरा थानांतर्गत प्यारेलाल यादव टोला स्थित शंकर यादव के किराना दुकान पर 01 व्यक्ति नशे की हालत में हो हंगामा एवं मारपीट कर रहा है। उक्त सूचना पर डायल 112 टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचकर रंगरा थाना क्षेत्र के झल्लूदास टोला निवासी शंभु यादव पिता सुरेश यादव को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में शंकर यादव की पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर रंगरा कांड संख्या 148/25, धारा 37 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम एवं 352/351 (2) (3)/74/303(2) बीएनएस दर्ज कर उक्त गिरफ्तार अभियूक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।













