



नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के बालक व बालिका खिलाड़ियों द्वारा शुक्रवार को बिहपुर डाक बंगला मैदान में शिक्षक दिवस के अवसर पर खेल गुरु एवं प्रशिक्षक ज्ञानदेव कुमार को सम्मानित किया जाएगा।
इसकी जानकारी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि खेल गुरु ज्ञानदेव कुमार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य किया है। उनके कुशल नेतृत्व में जिले के खिलाड़ी लगातार सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

ज्ञानदेव कुमार का सम्मान जिले के सभी अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और जिला स्तरीय बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी मिलकर करेंगे। कार्यक्रम की अगुवाई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित कुमार तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश कुमार, राजीव कुमार और सूरज कुमार करेंगे।













