0
(0)

भागलपुर : महाशिवरात्रि के अवसर पर आगामी 15 फरवरी से सुल्तानगंज प्रखंड के रघुचक अन्हार में आयोजित होने वाले श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा को लेकर रामेश्वर सेवा समिति द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम चंडीगढ़ से पधारे राम कथा वाचक कुंदन जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

ध्वजारोहण कार्यक्रम से पूर्व कुंदन जी महाराज द्वारा मंगल पाठ किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन को लेकर कटहरा पंचायत अंतर्गत कटहरा, मोथाबाड़ी, कुमारपुर, पनसाल्ला, आजाद नगर सहित आसपास के गांवों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर रामेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, नंदन कुमार सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, गौतम कुमार सिंह, सुभाष शाह, बेरासी यादव, दानी पासवान, श्याम सिंह, पप्पू सिंह, श्री राम सिंह, जयप्रकाश सिंह, युवराज चंदन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कथा वाचक कुंदन जी महाराज ने आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री राम कथा और श्रीमद् भागवत कथा से समाज में सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। वहीं ग्रामीणों ने भी इस आयोजन को क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी बताया और अधिक से अधिक लोगों से इसमें सहभागिता करने की अपील की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: