5
(1)

जीविका दीदी की रसोई में बने खाने का स्वाद लेंगे सुरक्षा कर्मी

भागलपुर जिले में जीविका दीदी की रसोई की संख्या बढ़कर 8 हो गई

दीदी की रसोई जैसी पहल से जिले की 200 से अधिक दीदियों को मिला सीधा रोजगार

भागलपुर। बिहार पुलिस के नव नियुक्त सुरक्षा कर्मी अब अपने प्रशिक्षण के दौरान “जीविका दीदी की रसोई” में बने शुद्ध, स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन का आनंद ले सकेंगे। बुधवार को भागलपुर के नाथनगर स्थित सिपाही प्रशिक्षण केंद्र में जीविका दीदी की रसोई का विधिवत उद्घाटन किया गया। सुंदर जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, नाथनगर के द्वारा संचालित इस रसोई में 70 से अधिक जीविका दीदियाँ कार्यरत हैं। वे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 1000 से अधिक नव नियुक्त सुरक्षा कर्मियों के लिए प्रतिदिन भोजन तैयार करेंगी। यह पहल न केवल इन कर्मियों के लिए बेहतर पोषण और समय पर भोजन सुनिश्चित करेगी, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को स्थायी रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करेगी। रसोई का उद्घाटन सीटीएस नाथनगर के प्राचार्य सह पुलिस अधीक्षक और जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रशिक्षण ले रहे सुरक्षा कर्मियों को समय पर शुद्ध और संतुलित भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जीविका दीदियों को दी गई है। हमें विश्वास है कि वे इस कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाएँगी। उन्होंने यह भी कहा कि दीदी की रसोई में बना भोजन न केवल पौष्टिक है, बल्कि इन कर्मियों को घर जैसा स्वाद और आत्मीयता भी प्रदान करेगा, जो उन्हें प्रशिक्षण अवधि में मनोबल बनाए रखने में मदद करेगा।
वहीं इसके पूर्व सोमवार को पुलिस लाइन, नवगछिया में भी प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों को भोजन की आपूर्ति जीविका दीदियों द्वारा शुरू की गई। पुलिस लाइन, नवगछिया में 260 पुलिस कर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिनके लिए भोजन की आपूर्ति श्रृष्टि जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ द्वारा संचालित जीविका दीदी की रसोई द्वारा की जा रही हैं, इसके लिए 24 जीविका दीदियां भोजन पकाने एवं परोसने के काम में लगी हैं।


जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि जीविका एवं पुलिस विभाग के बीच हुए एकरारनामे के अनुसार पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में जीविका द्वारा दीदी की रसोई का संचालन किया जाना है। भागलपुर जिले में सिपाई प्रशिक्षण केंद्र, नाथनगर के अलावा पुलिस लाइन, नवगछिया में जीविका दीदी की रसोई शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस लाइन, भागलपुर में भी इसे जल्द शुरू किया जाना है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशिक्षण केद्रों में दीदी की रसोई शुरू होने से एक सौ से अधिक जीविका दीदियों को सीधा रोजगार मिला है। इसके अतिरिक्त जिले के सभी बड़े सरकारी अस्पतालों एवं डाॅ अम्बेडकर अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालयों में जीविाक दीदी की रसोई पहले से ही संचालित की जा रही है। जिससे कुल 89 जीविका दीदियां जुड़कर रोजगार प्राप्त कर रही है। अब पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में जीविका दीदी की रसोई शुरू होने से इसकी संख्या बढ़कर 8 हो गई है और इससे करीब 200 दीदियों को रोजगार उपलब्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से जीविका दीदियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।


महिला सशक्तिकरण की मिसाल: जीविका दीदी की रसोई की पहल महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण है, जहाँ ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं। इससे न केवल सरकार के विभिन्न संस्थानों में भोजन आपूर्ति और साफ-सफाई जैसी सेवाएं उपलब्ध कराते हुए राज्य के महत्वपूर्ण संस्थानों के संचालन में भी सहभागी बन रही हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं अपने परिश्रम से न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सामाजिक बदलाव की वाहक भी बन रही हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: