Tag Archives: prashikshan

PURNIA : पूर्णिया में वाश विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और पोषण व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर पूर्णिया । समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में पूर्णिया जिले में जल, स्वच्छता एवं साफ-सफाई (WASH) विषय पर एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम होटल ग्रांड इम्पेरियल, पूर्णिया में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ), महिला सुपरवाइजर एवं प्रखंड समन्वयकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईसीडीएस जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुगंधा शर्मा ने की। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों एवं समुदाय स्तर पर जल, स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और सतत रूप से लागू करने के लिए प्रतिभागियों की क्षमता को मजबूत बनाना था। […]

Noimg

सिपाही प्रशिक्षण केंद्र में जीविका दीदी की रसोई शुरू ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

जीविका दीदी की रसोई में बने खाने का स्वाद लेंगे सुरक्षा कर्मी भागलपुर जिले में जीविका दीदी की रसोई की संख्या बढ़कर 8 हो गई दीदी की रसोई जैसी पहल से जिले की 200 से अधिक दीदियों को मिला सीधा रोजगार भागलपुर। बिहार पुलिस के नव नियुक्त सुरक्षा कर्मी अब अपने प्रशिक्षण के दौरान “जीविका दीदी की रसोई” में बने शुद्ध, स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन का आनंद ले सकेंगे। बुधवार को भागलपुर के नाथनगर स्थित सिपाही प्रशिक्षण केंद्र में जीविका दीदी की रसोई का विधिवत उद्घाटन किया गया। सुंदर जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, नाथनगर के द्वारा संचालित इस रसोई में 70 से अधिक जीविका दीदियाँ कार्यरत हैं। वे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 1000 से अधिक नव नियुक्त सुरक्षा कर्मियों […]

Noimg

दुधारू मवेशी पालक अनुसूचित जाति की महिला को दिया जाएगा प्रशिक्षण || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसरकारी योजनाAMBA0

नवगछिया। भागलपुर जिला के ग्रामीण क्षेत्र के दुधारू मवेशी पालक अनुसूचित जाति की महिला जिसकी आयु 50 वर्ष से कम है, उन्हें 29 जुलाई 2024 से 3 अगस्त 2024 तक पटना में प्रशिक्षण दिया जाना है। संयुक्त निदेशक जन संपर्क भागलपुर से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए विभागीय वेबसाइट dairy.bihar.gov.in पर भी ऑनलाइन निबंधन कराया जा सकता है। ऑनलाइन निबंधन करने के लिए मोबाइल नंबर और आधार कार्ड होना चाहिए। इच्छुक दुधारू मवेशी पालक अनुसूचित जाति की महिला इसके लिए मोबाइल नंबर 9471007443 पर अथवा गव्य विकास कार्यालय, बरारी रोड (डीवीसी मोड़) से संपर्क कर सकती हैं। AMBA