



भागलपुर,सृजन घोटाले में सीबीआई की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। जिसमें घोटाले में शामिल सृजन के फील्ड सुपरवाइजर उमेश कुमार सिंह को सीबीआई की दो सदस्य टीम के द्वारा सुबह उनके घर शांति नगर सबौर से टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उमेश पर आरोप है कि सृजन घोटाले के दौरान चेक को इधर से.

उधर करने में इसकी बड़ी भूमिका जांच के दौरान सामने आई थी। जिसके बाद टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार किया गया है। वही गिरफ्तार आरोपी को टीम जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर आई और यहां उनका मेडिकल कराकर सीबीआई कोर्ट पटना के लिए निकल गई है।













