5
(3)

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र स्थित खानकित्ता पुल के पास बीते दिनों ट्रक ड्राइवर पिंटू राम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक पिंटू राम मधेपुरा का निवासी था और घटना के बाद से ही पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई थी।

सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिंटू राम की हत्या उसके ही ट्रक के खलासी मोहम्मद मुख्तार ने की थी। हत्या की वजह स्मैक पीने को लेकर हुआ विवाद था। मुख्तार ने पिंटू राम से स्मैक खरीदने के लिए पैसे मांगे, लेकिन पिंटू ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई और पहले से नशे की हालत में मौजूद मुख्तार ने ट्रक में रखे लोहे के रॉड और सब्जी काटने वाले चाकू से पिंटू पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुख्तार घटनास्थल से फरार हो गया था। पुलिस लगातार तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और अन्य सुरागों के आधार पर उसकी तलाश में लगी रही। घटना के चार दिन बाद सबौर पुलिस ने खलासी मोहम्मद मुख्तार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है, जो हत्या के बाद से मुख्तार के साथ था।

सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: