



नारायणपुर – प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के मुस्लिम टोला नारायणपुर गॉव के एक बालक का गंगा नदी की उपधारा में स्नान के दौरान मंगलवार की दोपहर डुबने का मामला प्रकाश में आया है।ग्रामीणों ने बताया की नारायणपुर निवासी मो. जुरीफुल अली के दस वर्षीय चॉद का डुबने से मौत हो गया है। डुबने की सुचना मिलते ही ग्रामीणों ने परिजनों के साथ डुबे बालक को गंगा की उपधारा से खोजबीन कर बाहर निकाला और घटना की जानकारी भवानीपुर पुलिस को दिया।सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पीएचसी नारायणपुर भेजा गया।

जहां चिकित्सक ने डुबे बालक मो.चॉद को मृत घोषित कर दिया।घटना की सुचना मिलते बालक की मॉ रवीना खातुन समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। चार भाई बहन में दो भाई व दो बहन था।घटना को लेकर पंचायत के जनप्रतिनिधि ने आपदा पदाधिकारी से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मॉग की है।घटना को लेकर नारायणपुर के प्रभारी सीओ सह प्रखंड आपदा पदाधिकारी नीतीश कुमार सेठ ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ आपदा विभाग में आवेदन करने पर मृतक के परिवार को सरकारी सहायता राशि दिया जाएगा।














