5
(1)

खेल मंत्रालय ने बॉल बैडमिंटन को पुनः मान्यता दी

भागलपुर। एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ और बिहार बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा बीएन क्लब, रामनगरी, आशियाना पटना में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष और महिला) के संचालन हेतु विभिन्न राज्यों के 11 तकनीकी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव वाई राजा राव और बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के निदेशक एवं समाजसेवी पवन कुमार केजरीवाल ने बताया कि केरल के ज्योतिष इस चैंपियनशिप के मुख्य निर्णायक होंगे। बिहार के राष्ट्रीय निर्णायक दीपक सिंह कश्यप (पूर्वी चंपारण), अमर कुमार आहूजा (भागलपुर), विकास कुमार (बेगूसराय) और सतीश कुमार (पटना) निर्णायक की भूमिका निभाएंगे।

भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि गुरुवार को युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ की मान्यता बहाल की है। भारत सरकार से मान्यता मिलने के बाद अब बॉल बैडमिंटन खेल को एसजीएफआई, खेलो इंडिया सहित भारत सरकार द्वारा आयोजित सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं में शामिल होने का मार्ग साफ हो गया है।

मान्यता बहाल होने पर भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो. नवल किशोर यादव एवं महासचिव वाई राजा राव ने भारत सरकार के खेलमंत्री मनसुख भाई मंडाविया को धन्यवाद दिया। इस निर्णय से बॉल बैडमिंटन खेल से जुड़े खिलाड़ियों और पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

पटना में आयोजित होने वाली साउथ एशियन चैंपियनशिप की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की बेहतरीन प्रस्तुति और आयोजन की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: