0
(0)

भागलपुर । श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के सचिव दीपक आनंद शनिवार को भागलपुर पहुंचे। उनके आगमन पर जिला अतिथि गृह में जिलाधिकारी भागलपुर डॉ. नवल किशोर चौधरी ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सचिव को भागलपुर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं औद्योगिक पृष्ठभूमि से अवगत कराया तथा जिले में संचालित श्रम कल्याण योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी। सचिव दीपक आनंद ने भी जिले में श्रमिकों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

बताया गया कि सचिव के दौरे के दौरान श्रम संसाधन विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की जाएगी, साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। इस दौरे से जिले में श्रमिक कल्याण से जुड़े कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: