5
(2)

भागलपुर | घोघा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर फुलकिया गांव में मंगलवार को हुए दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान एक व्यक्ति द्वारा देसी कट्टा लहराने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर घोघा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, फुलकिया गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा चल रहा था। इसी दौरान मुन्ना कुमार, पिता अशोक यादव, ने गुस्से में आकर देसी कट्टा लहराते हुए विपक्षी पक्ष को जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए आरोपी के हाथ से देसी कट्टा छीन लिया और इसकी सूचना तुरंत घोघा थाना को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही घोघा थाना अध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। हालांकि, आरोपी मुन्ना कुमार मौके से फरार हो गया।

घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: