5
(1)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड स्थित अब्जुगंज पुरानी दुर्गा स्थान परिसर में अखिल भारतीय सूंड़ी वैश्य संगठन के द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व उद्योग मंत्री एवं मधुबनी विधायक समीर महासेठ उपस्थित हुए। साथ ही राजद के आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पी.के. चौधरी, राजद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव, महिला जिला अध्यक्ष सीमा जयसवाल, पूर्व विधायक फलिंद्र चौधरी, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नट बिहारी मंडल, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव अमित भगत, जिला अध्यक्ष गौरव भगत, समाजसेवी विनोद प्रसाद साह, राजद कार्यकारिणी अध्यक्ष विवेकानंद यादव एवं राजद के अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष मो. मंज़ूर समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान मुख्य अतिथि को फूलमाला पहनाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बैठक में उपस्थित सभी वैश्य समाज के लोगों ने एकजुट होकर बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी प्रसाद यादव को समर्थन देने का संकल्प लिया।

इस मौके पर राजद नेता डॉ. प्रणव कुमार, चंद्रशेखर साह, वैश्य महासभा के सदस्य शंभु साह, मनीष कुमार सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: