5
(1)

भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद की है।

पहली कार्रवाई मसदी पंचायत स्थित राज गंगापुर गांव में की गई, जहां अंकुश कुमार साह के घर के पास बने बासा (झोपड़ी) में छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांड की 141 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।

वहीं दूसरी कार्रवाई कमरगंज पंचायत के जहांगीर गांव में की गई, जहां से पुलिस ने 8 लीटर देसी शराब जब्त की। साथ ही 200 लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब बनाने की सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

पुलिस ने दोनों मामलों में शराब तस्कर अंकुश कुमार साह और झंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है ताकि क्षेत्र में शराब तस्करी पर रोक लगाई जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: