



नवगछिया। नवगछिया के जीरो माइल स्थित सन वेली पब्लिक स्कूल में जीएस न्यूज़ द्वारा आयोजित क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
कार्यक्रम के समन्वयक ने बताया कि प्रतिभागियों की मेहनत और प्रतिभा को देखते हुए चयन प्रक्रिया पूरी की गई है। परिणाम अब विद्यालय एवं आयोजन समिति द्वारा सार्वजनिक कर दिया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। इसकी तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। परीक्षा में शामिल छात्रों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया।














