January 1, 2026
बिहपुर चौक फायरिंग मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक घंटे के भीतर हथियार समेत आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS
बिहपुरChanchal Jhaनवगछिया । झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहपुर चौक के समीप हरिओ ग्रामीण सड़क पर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में एक महिला को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होना पड़ा, जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। फिलहाल घायल महिला का इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर 2025 की रात करीब 9 बजे झंडापुर थाना को सूचना मिली कि बिहपुर चौक के पास हरिओ ग्रामीण सड़क पर एक महिला को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही झंडापुर थाना की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से जख्मी महिला को […]