January 16, 2026
05 लीटर देशी शराब के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । 15 जनवरी 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बिहपुर थाना टीम द्वारा छापामारी कर छोटू सिंह एवं मनीष सिंह के घर से कुल- 05 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। साथ ही अवैध शराब की खरीद-बिक्री के आरोप में शराब तस्कर बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी छोटू सिंह, मनीष सिंह उर्फ मंचा दोनों पिता स्व कोको सिंह को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या- 11/26, 15 जनवरी 2026 धारा- 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त छोटु सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। इसपर बिहपुर थाना, खगरिया रेल थाना में आधा दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज है। Chanchal […]