February 6, 2026
पकरा में नवनिर्मित बाबा पकरेश्वर नाथ महादेव मंदिर की होगी प्राण-प्रतिष्ठा, 7 से 15 फरवरी तक शिव कथा का आयोजन || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया अनुमंडल अंतर्गत पकरा (पुरानी विषहरी स्थान) में नवनिर्मित बाबा पकरेश्वर नाथ महादेव, मैया पार्वती एवं संकट मोचन मंदिर का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत पकरा के समस्त ग्रामीणों के सहयोग से सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। मंदिर निर्माण पूर्ण होने के उपरांत शिलान्यास एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन भव्य एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर सरल संत श्री श्री 108 नारायण दास जी महाराज (राधे-राधे) के कर-कमलों द्वारा सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम के तहत 7 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन शिव कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा, कथा और आध्यात्मिक संदेशों से लाभान्वित होने का अवसर […]