January 23, 2026
ऑनलाइन ठगी से बैंक खाते से उड़ाये 59,999 रुपये || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : रंगरा के मो राकिब के पुत्र मो जाहिद ऑनलाइन ठगों के शिकार हो गए। आरोप है कि साइबर ठगों ने लिंक भेजकर उनके बैंक खाते से 59,999 रुपये अवैध रूप से निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित मो जाहिद ने बताया कि 9 जनवरी की सुबह करीब 10:26 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को किसी ऑनलाइन कंपनी से जोड़कर बताया और ऑर्डर से संबंधित जानकारी देने की बात कही। ठग ने एक लिंक भेजा और कहा कि उस पर क्लिक करते ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। मो जाहिद के अनुसार जैसे ही उन्होंने लिंक […]