Tag Archives: Adhivakta ke

Noimg

अधिवक्ता के बंद घर में लाखों की चोरी, क्षेत्र में दहशत का माहौल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बाईपास थाना क्षेत्र के जमनी गांव में स्थित अधिवक्ता नितेश निखिल के बंद घर में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित अधिवक्ता निखिल कुमार, पिता शंकर प्रसाद गुप्ता, ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। नितेश निखिल ने बताया कि वे किसी काम से बाहर गए हुए थे। मंगलवार सुबह जब वे घर लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर से घरेलू खाद्यान्न, इलेक्ट्रॉनिक सामान, नगदी और कीमती आभूषण सहित लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ली गई है। चोरी गई वस्तुओं की कुल अनुमानित कीमत 5 से 7 लाख रुपये बताई जा रही […]

नवगछिया : अधिवक्ता के निधन पर किया गया शोकसभा का आयोजन  ||GS NEWS

नवगछियानिधनबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया व्यवहार न्यायालय के मड़वा निवासी अधिवक्ता दिनेशचंद्र चौधरी के निधन पर अधिवक्ता संघ भवन में बुधवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अधिवक्ता के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिए इश्वर से प्रार्थना की गयी. मौके पर ही संघ के महासचिव सुरेंद्र नारायण मिश्रा ने अधिवक्ता के परिजनों को संघ के कल्यण कोष से एक लाख रूपये देने की घोषणा की. मालूम हो कि अधिवक्ता का निधन उनके पैतृक आवास पर 14 जून की रात को हो गयी थी. इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न अधिवक्ताओं ने कहा कि श्री चौघरी 1970 से वकालत के पेशे में थे और वे भागलपुर […]

नवगछिया के रंगरा निवासी अधिवक्ता का पुत्र बना सब इंस्पेक्टर ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – रंगरा चौक प्रखंड के रंगरा निवासी अधिवक्ता दीपक ठाकुर के पुत्र अंकित आलोक ने दोरोगा की परीक्षा पास किया. इस संबंध में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मैट्रिक की परीक्षा टीएन हाईस्कूल रंगरा से किया. परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास किया. जिसका प्रतिशत 61.6 हैं. इंटर की परीक्षा केकेएम कॉलेज जमुई से विज्ञान संकाय में प्रथम श्रेणी में पास किया. स्नातक की परीक्षा पोलटिकल साइंस से पास किया. पटना में रहकर ही दरोगा की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. मम्मी रेणू देवी पुत्र की सफलता से काफी खुश हैं. बहन श्रुति इंटर में पढ़ती हैं. यह भी बताया कि उसके पढ़ाई लिखाई दादा अनिरूद्ध ठाकुर का अहंम योगदान हैं. उन्होंने हमेशा हमारा समर्थन किया. दादा तैतरी […]