July 14, 2025
एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर के बावजूद छात्रों को अनुपस्थित घोषित करना अनुचित: छात्र जदयू ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर में छात्र जदयू की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए गए। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष गोलू मंडल ने कहा कि विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण छात्र-छात्राओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है। गोलू मंडल ने कहा कि यदि कोई छात्र परीक्षा में वास्तव में अनुपस्थित रहा हो, तो उसे अनुपस्थित दिखाना समझ में आता है, लेकिन जब एडमिट कार्ड पर परीक्षक का हस्ताक्षर है और छात्र परीक्षा में उपस्थित भी था, तब उसे गैरहाजिर घोषित करना न केवल नाइंसाफी है, बल्कि छात्रों के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है। उन्होंने बताया कि ऐसे कई छात्र हैं जो बीते दो महीने से विश्वविद्यालय […]