December 3, 2025
उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना की मांग पर अधिवक्ता सड़कों पर, निकाली अधिवक्ता अधिकार यात्रा ||GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर में उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना की लंबित मांग को लेकर मंगलवार को भागलपुर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता सड़कों पर उतर आए। अधिवक्ताओं ने शहर में अधिवक्ता अधिकार यात्रा निकालकर न्यायिक ढांचे को मजबूत करने की पुरजोर मांग की। यह जुलूस कचहरी परिसर से शुरू होकर समाहरणालय परिसर, मनाली चौक, तिलकामांझी चौक होते हुए पुलिस लाइन मार्ग से वापस न्यायालय परिसर पहुंचा। पूरे रास्ते में अधिवक्ताओं ने न्यायिक सुविधाएं बढ़ाने और खंडपीठ गठन की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। यात्रा में बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल थे। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमनाथ ओझा ने संवाददाताओं से कहा कि भागलपुर का ऐतिहासिक महत्व और न्यायिक दायरा वर्षों से बड़ा रहा है। उन्होंने बताया कि एक समय दार्जिलिंग तक यहां का न्यायिक […]