December 31, 2025
नवगछिया पुलिस ने 2025 में दर्ज की उपलब्धियों की लंबी सूची, अपराधियों पर कसा शिकंजा || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। वर्ष 2025 नवगछिया पुलिस के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। इस वर्ष पुलिस ने 22 कांडों में शामिल 61 आरोपितों को सजा दिलवाई और कानून के कठोर प्रहार से अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया। सालभर के दौरान तीन मीनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। साइबर थाना की पुलिस ने 2 लाख 6 हजार रुपये रिकवर करवाए। ऑपरेशन मुस्कान के तहत 55 चोरी और गुम हुए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए। इसके अलावा टॉप टेन अपराधियों में शामिल कई आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। साल 2025 में हत्या के 59 आरोपित, लूट के 31 आरोपित, चोरी के 49 आरोपित और महिला संबंधित अपराधों में 32 आरोपित गिरफ्तार किए गए। साथ ही पुलिस ने […]