March 7, 2026
गढ़वाल विश्वविद्यालय में पॉश अधिनियम को लेकर विवाद, एसोसिएट प्रोफेसर ने लगाया उत्पीड़न का आरोप || GS NEWS
bihar bhagalpurChanchal Jhaश्रीनगर (उत्तराखंड) : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार केंद्र में पॉश (कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, प्रतिषेध और निवारण) अधिनियम को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। केंद्र में कार्यरत एक सहायक प्राध्यापक द्वारा अपने ही विभाग की एक सह-प्राध्यापक के खिलाफ पॉश अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद विश्वविद्यालय में इस प्रकरण को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पॉश अधिनियम का इस्तेमाल उन्हें प्रताड़ित करने के लिए किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्र की सह-प्राध्यापक डॉ. अमिता ने पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु जायसवाल पर लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं। उनका कहना […]