June 28, 2025
बभनगामा में विधायक शैलेंद्र ने 65 लाख की पांच विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, नागरिक अभिनंदन में उमड़ा जनसैलाब ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र ने शनिवार को बिहपुर प्रखंड के बभनगामा पंचायत में एक साथ पांच विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं की कुल लागत लगभग 65 लाख रुपये है। इस अवसर पर विधायक ने मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना अंतर्गत विधायक निधि से बभनगामा में रंगमंच के पास और दुर्गा मंदिर के समीप स्थित सरकारी भूमि पर दो सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिनकी लागत लगभग 15-15 लाख रुपये है। साथ ही, वार्ड संख्या 02 में स्थित पुराने सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार कार्य के लिए करीब 5 लाख 36 हजार रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। इसके अलावा, निहाल अहमद के घर से मनहर चौधरी […]