Tag Archives: Badh piditon ne

Noimg

बाढ़ पीड़ितों ने तोड़ा विश्वविद्यालय का सुरक्षा गेट, कैंपस में जबरन घुसे, प्रशासन रहा मौन ||GS NEWS

बाढ़बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब दिलदारपुर और शंकरपुर दियारा क्षेत्र के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल के समीप स्थित उत्तरी गेट का ताला तोड़कर जबरन प्रवेश कर लिया। प्रशासन ने बीते कई दिनों से उक्त गेट को बंद कर रखा था, ताकि बाढ़ प्रभावित लोग परिसर में न आ सकें। लेकिन मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने गेट का ताला तोड़ दिया और अपने साथ घरेलू सामान, प्लास्टिक की चादरें तथा अन्य जरूरी वस्तुएं लेकर परिसर के अंदर पहुंच गए। उन्होंने टिल्हा कोठी सहित विभिन्न स्थानों पर तंबू गाड़ने शुरू कर दिए और वहीं अस्थायी रूप से बसने की कोशिश करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही सदर […]

Noimg

बाढ़ पीड़ितों ने नारायणपुर सीओ से की मुलाकात, राहत की मांग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर : अंचल क्षेत्र के बैकठपुर दुधैला पंचायत के बाढ़ पीड़ित परिवारों ने शुक्रवार को नारायणपुर सीओ विशाल अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने बाढ़ से हुई क्षति, 23 सितंबर की रात आए आंधी-तूफान से छप्पर उड़ने, अनाज और अन्य जरूरी सामान के बह जाने, और आपदा राहत सामग्री की मांग को लेकर अपना दुख साझा किया। गोपाल मंडल की पत्नी कारी देवी ने कहा, “हमारा सब कुछ गंगा में बह गया है। बच्चे भूखे हैं और हमें दिक्कत हो रही है।” जयप्रकाश मंडल की पत्नी संजू देवी ने बताया कि उनका कच्चा घर भी टूट गया है और सभी बर्तन बह गए हैं। दुधैला के पंच लाल मंडल ने कहा, “हमारे पास केवल पहने कपड़े के अलावा कुछ नहीं बचा […]