December 23, 2025
साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियां जोरों पर, 27 से 29 दिसंबर तक होगा आयोजन || GS NEWS
bihar bhagalpurChanchal Jhaपटना। एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा बी.एन. क्लब, रामनगरी, आशियाना, पटना में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इस संबंध में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो. नवल किशोर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि चैंपियनशिप का उद्घाटन समारोह 27 दिसंबर को अपराह्न 4 बजे आयोजित किया जाएगा। वहीं 28 दिसंबर को चार लीग मैचों का आयोजन कुशवाहा आश्रम, हाजीपुर (वैशाली) में किया जाएगा। हाजीपुर में होने वाले लीग मैचों के सफल आयोजन […]