July 31, 2025
बरारी गंगा घाट पर डॉ. अजय कुमार सिंह का नागरिक अभिनंदन, जल सुरक्षा को लेकर दिया जागरूकता संदेश ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर: बरारी गंगा घाट पर रविवार को जीवन जागृति सोसाइटी के पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. अजय कुमार सिंह का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और युवा उपस्थित थे। लोगों ने पुष्पमालाएं पहनाकर और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अजय कुमार सिंह ने गंगा में डूबने की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आम लोगों को जल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि डूबने की स्थिति में समय पर उचित कदम उठाकर किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने मौके पर उपस्थित लोगों को सीपीआर (CPR) पद्धति का प्रशिक्षण भी दिया और […]