January 25, 2026
बसंत पंचमी पर संस्कृति, रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश || GS NEWS
bihar bhagalpurChanchal Jhaनई दिल्ली : महाविद्यालय के विकसित भारत संकल्प क्लब द्वारा बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इन आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना, भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। पूरे महाविद्यालय परिसर में सकारात्मक और अनुशासित वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रमों की शुरुआत पतंग सजावट प्रतियोगिता से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने पतंगों पर सामाजिक, सांस्कृतिक, पर्यावरण तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेश और नारे लिखकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रस्तुति, रचनात्मकता और विषय की प्रासंगिकता के आधार पर किया गया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार प्रदान […]