January 10, 2026
भागलपुर एसीजेएम कोर्ट ने कहलगांव के पूर्व विधायक समेत 21 आरोपियों को किया बरी || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर एसीजेएम कोर्ट में न्यायाधीश धर्मेंद्र पांडेय की अदालत ने एक दशक पुराने चर्चित मामले में कहलगांव के पूर्व विधायक पवन यादव समेत कुल 21 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बा-इज्जत बरी कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले से सभी आरोपियों को बड़ी राहत मिली है। यह मामला कहलगांव अनुमंडल के एनटीपीसी थाना कांड संख्या 14/16 से जुड़ा है। मामले में एनटीपीसी के तत्कालीन महाप्रबंधक टी. गोपाल कृष्णा की लिखित शिकायत पर पुलिस ने पूर्व विधायक पवन यादव सहित 21 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। शिकायत के अनुसार, 7 अप्रैल को सुबह लगभग 10 बजे एस डाइक लैगून 3डी क्षेत्र अंतर्गत मजदाहा गांव में जल निकासी के लिए नाले का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान […]