Tag Archives: Bhagalpur camp jail mein

Noimg

भागलपुर कैंप जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी का निधन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर कैंप जेल में 23 साल से उम्रकैद की सजा काट रहे साबिर मियां उर्फ लुटानिया मियां का निधन हो गया। साबिर मियां झाझा जिले के निवासी थे और हत्या के मामले में जेल में बंद थे। उनकी पत्नी शहनाज खातून ने बताया कि परिवार को कैदी की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलने के बाद जब वह मायागंज अस्पताल पहुँचीं तो उन्होंने देखा कि साबिर मियां की मौत हो चुकी थी। मृतक के पीछे तीन बेटियां और एक बेटा है। परिजनों ने बताया कि लंबे समय तक जेल में रहने के कारण उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता जा रहा था। वहीं जेल प्रशासन ने फिलहाल मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। DESK2025