Tag Archives: Bhagalpur jila

Noimg

भागलपुर जिला स्तरीय कला उत्सव में प्रोजेक्ट इंटर स्कूल सैदपुर गोपालपुर ने हासिल किया पहला स्थान ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव में प्रोजेक्ट इंटर स्कूल सैदपुर गोपालपुर के बच्चों ने समूह लोक गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र यादव और सभी शिक्षकों ने बच्चों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। इस सफलता में विशेष रूप से संगीत शिक्षक ललित कुमार और धनंजय पासवान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतिभागी छात्राओं नंदिनी, मधु और शांभवी की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और भविष्य में भी बच्चों को इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। DESK2025

Noimg

भागलपुर जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता अब 23 से 26 सितंबर तक, तिथि में किया गया बदलाव ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन भागलपुर द्वारा आयोजित वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के तहत जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता अब 23 से 26 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन सैंडिस कंपाउंड खेल परिसर भागलपुर सहित शहर के विभिन्न खेल स्थलों पर किया जाएगा। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के निदेशानुसार तथा विद्यालयों में चल रही अर्द्ध वार्षिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी, भागलपुर के आदेश पर प्रतियोगिता की तिथि में परिवर्तन किया गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 23 सितंबर को सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में होगा। जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के विभिन्न विद्यालयों और […]

Noimg

भागलपुर जिला युवा कांग्रेस ने चलाया “चलो वार्ड चलो पंचायत” अभियान ||GA NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिला युवा कांग्रेस के बैनर तले “चलो वार्ड चलो पंचायत” कार्यक्रम के तहत कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के काजीपुरा वार्ड संख्या-4 में जागरूकता और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीण जनता की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महागठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा मौजूद रहे। उन्होंने वार्डवासियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत सरकार और बिहार सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर संविधान को खत्म करने की साजिश रच रही है, लेकिन कांग्रेस उनके मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगी। प्रवीण सिंह कुशवाहा ने वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोलते […]

Noimg

भागलपुर जिला विधिज्ञ संघ परिसर में भवन निर्माण कार्य में बाधा पर अध्यक्ष ने जताई आपत्ति, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। भागलपुर जिला विधिज्ञ संघ परिसर में चल रहे अधिवक्ताओं के भवन निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इसी को लेकर सोमवार को जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष वीरेश मिश्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन में स्थिति स्पष्ट करते हुए निर्माण कार्य में हो रही बाधाओं पर कड़ा ऐतराज जताया। इस अवसर पर उनके साथ संघ के महासचिव अंजनी कुमार दुबे भी मौजूद थे। अध्यक्ष वीरेश मिश्रा ने कहा कि संघ के अधिवक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, उनकी गाढ़ी कमाई और संघ की निधि से यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है, ताकि अधिवक्ताओं को बैठने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भागलपुर में जिला विधिज्ञ संघ के अतिरिक्त […]

Noimg

भागलपुर जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अधिकारियों की टीम के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम की स्थिति, भंडारण प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए, ताकि ईवीएम की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता में कोई चूक न हो। डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा, “चुनाव लोकतंत्र का पर्व है और इसकी निष्पक्षता बनाए रखने के लिए ईवीएम की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” निरीक्षण के दौरान अन्य वरीय अधिकारी और सुरक्षा […]

भागलपुर जिला संतमत-सत्संग का दो दिवसीय 76वां वार्षिक महाधिवेशन भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

समापन के अवसर पर बिहपुर भाजपा विधायक महाधिवेशन में हुए शामिल नवगछिया के खरीक प्रखंड अंतर्गत नवादा हाट के समीप भागलपुर जिला संतमत-सत्संग का दो दिवसीय 76वां वार्षिक महाधिवेशन बुधवार को भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। समापन के अवसर पर बिहपुर विस भाजपा विधायक इ. शैलेंद्र उक्त महाधिवेशन में पहुंचे। जहां उन्होंने पूज्य संत महर्षि मेंही परमहंस महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया। वहीं उपस्थित पूज्य गुरुदेव स्वामी चतुरानन्द महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात श्री शैलेंद्र ने स्वामी चतुरानन्द महाराज का माल्यार्पण कर व उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया। इस मौके विधायक श्री शैलेंद्र ने सत्संग सुनने पहुंचे हजारों श्रोताओं से संतमत-सत्संग के वार्षिक महाधिवेशन में आए विद्वान संत महात्माओं के प्रवचन रूपी अमृतवाणी […]

Noimg

भागलपुर जिला कबड्डी संघ की बैठक में खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाने का निर्णय ||GS NEWS

बिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर । रविवार को भागलपुर जिला कबड्डी संघ की बैठक बिहपुर के बहुजन चेतना केन्द्र के प्रांगण में हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय हुआ कि भागलपुर जिले के सभी प्रखंड कबड्डी संघों को मजबूत किया जाएगा और खिलाड़ियों को निखारने के लिए विशेष कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। बैठक में यह भी तय हुआ कि प्रत्येक प्रखंड कबड्डी संघ को एक मैच भागलपुर जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में कराना होगा। इसके अलावा, भागलपुर जिला कबड्डी संघ से पंजीकृत सभी कबड्डी खिलाड़ी संघ के अनुशासन के तहत ही खेलेंगे और किसी भी खिलाड़ी द्वारा अनुशासन तोड़ा जाता है तो जिला कबड्डी संघ सख्ती से निपटेगा। बैठक की अध्यक्षता जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष […]

Noimg

भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक, बिहार प्रदेश कांग्रेस सचिव ने दी मार्गदर्शन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक आज स्थानीय कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के बिहार प्रभारी सचिव शाहनवाज़ आलम ने शिरकत की। बैठक की शुरुआत कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवेश जमाल ने फूलों का गुलदस्ता देकर शाहनवाज़ आलम का स्वागत किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन का विस्तार और आगामी 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करना था। इस अवसर पर नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य और एकजुटता को बढ़ावा देने के उपायों पर विचार किया। साथ ही, आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस की रणनीति पर भी चर्चा हुई, ताकि पार्टी मजबूती से चुनावी मैदान में उतर सके। शाहनवाज़ आलम ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से […]

Noimg

भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी का हुआ गठन, परवेज जमाल को दोबारा अध्यक्ष बनाया गया तो महासचिव पद राजेश सिंह को ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर जिले में कांग्रेस कमेटी का नया गठन किया गया है। बिहार राज्य कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। परवेज जमाल को एक बार फिर भागलपुर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि महासचिव पद की जिम्मेदारी राजेश कुमार सिंह को सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, कोषाध्यक्ष के रूप में प्रमोद मंडल का चयन किया गया है। नई कमेटी में 57 उपाध्यक्ष, 33 महासचिव और 5 संगठन सचिव भी शामिल किए गए हैं। राजेश कुमार सिंह, जो पिछले कई वर्षों से सक्रिय हैं, 2024 के लोकसभा चुनाव में भी अपनी सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। महासचिव बनने के बाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर और गुलदस्ते देकर शुभकामनाएँ […]

Noimg

भागलपुर जिला जूनियर बालक बॉल बैडमिंटन टीम घोषित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच व मुजफ्फरपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा बैधनाथ प्रसाद मेमोरियल 31वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक एवं बालिका ) का आयोजन 16 से 20 अक्टूबर तक बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल, मिठनपुरा, मुजफ्फरपुर में हो रहा है।भागलपुर जिला जूनियर बॉल बैडमिंटन बालक टीम की घोषणा कर दी गयी है। टीम की घोषणा करते हुए भागलपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ब्रजेश कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए राजकुमार यादव,नंदकिशोर ,प्रीति कुमारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। जिला सचिव ब्रजेश कुमार के अनुसार घोषित टीम इस प्रकार है :-बालक वर्ग – अभिषेक भारती,शिवम […]