January 9, 2025
भागलपुर के पीरपैंती में सिमट रही गन्ने की खेती, हजारों हेक्टेयर से घटकर 50 एकड़ में सीमित ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK 04 Bभागलपुर : कभी गन्ने की खुशबू और गुड़ की मिठास के लिए प्रसिद्ध भागलपुर का पीरपैंती इलाका अब गन्ने की खेती में पिछड़ता जा रहा है। 1980-90 के दशक में जहां 50 हजार हेक्टेयर भूमि पर गन्ने की खेती होती थी, अब वह सिमटकर मात्र 50 एकड़ तक रह गई है। सरकार की उदासीनता, मंदा बाजार, सिंचाई की असुविधा, और क्षेत्र में चीनी मिलों की अनुपलब्धता मुख्य कारण माने जा रहे हैं। किसान अब मक्का, गेहूं, और आलू जैसी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं। गन्ना किसान और व्यापारी ललन उपाध्याय ने बताया कि पहले उनकी 20 एकड़ जमीन पर गन्ना होता था, जो अब घटकर 5 एकड़ रह गया है। “सिंचाई के पानी और बाजार के अभाव में […]