February 4, 2026
माँ दुर्गा मंदिर चोरी कांड का खुलासा: भागलपुर में 4 चोर गिरफ्तार, चांदी का मुकुट व दान पेटी बरामद || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। जोगसर थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर चौक स्थित माँ दुर्गा मंदिर से चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी गया सारा सामान बरामद कर लिया गया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर नगर एसपी और एसडीपीओ नगर-01 के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। दिनांक 3 फरवरी 2026 को मंदिर के पुजारी सुभाष झा ने जोगसर थाने में लिखित आवेदन दिया था कि अज्ञात चोरों ने माँ दुर्गा के चांदी का मुकुट, सोने जैसी गले का नेकलेस, नाक की नथिया और दान पेटी चोरी कर ली है। इसके बाद जोगसर थाना में कांड संख्या 25/2026 दर्ज कर मामले की […]