January 1, 2026
नववर्ष के पहले दिन भागलपुर में पांच किलोमीटर लंबा जाम, एम्बुलेंस भी फंसी || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaनववर्ष के पहले दिन गुरुवार की शाम भागलपुर शहर में भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण जीरोमाइल से लेकर विक्रमशिला सेतु तक लगभग पांच किलोमीटर लंबी गाड़ियों की कतार लग गई। यह जाम देर शाम शुरू हुआ और कई घंटों तक बना रहा, जिससे सामान्य जनजीवन के साथ-साथ आपात सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुईं। जाम के दौरान दो एम्बुलेंस भी फंस गईं, जिससे मरीजों की जान पर खतरा मंडराने लगा। एम्बुलेंस चालकों द्वारा लगातार सायरन बजाकर रास्ता देने की अपील की जाती रही, लेकिन भारी भीड़ और अव्यवस्थित यातायात के कारण उन्हें आगे बढ़ने का मार्ग नहीं मिल सका। काफी देर तक एम्बुलेंस जाम में फंसी रहीं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों […]