Tag Archives: bhagalpur mein

Noimg

भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने उठाए ऐहतियातन कदम ||GS NEWS

गंगाबिहारभागलपुरDESK20250

,भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में वृद्धि देखी गई है, जिसके कारण जिले के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने ऐहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सभी प्रमुख गंगा घाटों पर सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि श्रद्धालु और आम लोग जलधारा के पास न जा सकें। प्रशासन ने घाटों पर निगरानी टीमों को तैनात किया है और नगर निगम तथा आपदा प्रबंधन की टीमों को भी पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की […]

Noimg

भागलपुर में सड़क हादसा: डीएलएड का छात्र गंभीर रूप से घायल, मायागंज में चल रहा इलाज ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर, बांका जिले के भगवानपुर निवासी डीएलएड के छात्र चंदन कुमार पासवान एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब चंदन अपने दो दोस्तों के साथ किसी कार्यवश पुनसिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कदमा मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों ने मदद करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक इलाज के बाद चंदन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भागलपुर स्थित जवाहरलाल […]

Noimg

भागलपुर में बीएलओ के कार्यों की समीक्षा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया संतोषजनक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। समीक्षा भवन में गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक के दौरान बताया कि अधिकतर बीएलओ का कार्य संतोषजनक पाया गया है। उन्होंने कहा कि जहां कमियाँ देखी गई हैं, वहां संबंधित बीएलओ को आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन दिए गए हैं ताकि वे भी अपने कार्य में सुधार ला सकें। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और प्रभावी रूप से संपन्न कराना था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीएलओ को अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से पालन […]

Noimg

भागलपुर में बच्चे की संदिग्ध मौत से हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही और फिरौती मांगने का लगाया आरोप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के तिलकामांझी चौक स्थित दयाराम हेल्थ केयर में रविवार को एक बच्चे की संदिग्ध मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतक की पहचान नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के परबत्ता निवासी नारद कुमार के रूप में हुई है। परिजन बच्चे को पेट में गंभीर चोट लगने के बाद इलाज के लिए इस क्लीनिक में लाए थे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर मुख्तार नावेद ने समय पर इलाज नहीं किया। जब बच्चे की हालत गंभीर हो गई तो डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने बच्चे की मौत की जानकारी तक नहीं दी, बल्कि बाहर ले जाने को कहा। जब वे कुछ समझ पाते, तब […]

Noimg

भागलपुर में पोस्टऑफिस के भीतर लूट की कोशिश, वृद्ध ने दिखाया साहस, हथियारबंद अपराधी को पकड़ा ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां ललमटिया थाना क्षेत्र के पासी टोला स्थित पोस्टऑफिस में पैसे निकालने पहुंचे वृद्ध विष्णु मंडल पर हथियारबंद अपराधियों ने लूट का प्रयास किया। लेकिन वृद्ध ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक अपराधी को वहीं धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के करेला गांव निवासी सुभाष पंडित के रूप में हुई है। उसके पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार ने बताया कि यह घटना चार सदस्यीय गिरोह द्वारा रची गई साजिश का हिस्सा थी। उन्होंने कहा कि एक आरोपी पकड़ा गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के […]

भागलपुर में SBI का कैश ट्रक बना लापरवाही का प्रतीक, खड़ी कार में मारी टक्कर – पुलिस ने दिलाया मुआवज़ा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में सोमवार को एसबीआई का कैश लेकर आ रहा एक ट्रक लापरवाही से चलाते हुए एक खड़ी कार में जा टकराया। यह घटना SM कॉलेज रोड स्थित SBI मेन ब्रांच के पास घटी, जहां कार सामान्य रूप से सड़क किनारे खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज़ रफ्तार में था और चालक ने नियंत्रण खोते हुए कार में सीधे टक्कर मार दी। जब कार मालिक ने विरोध किया और जवाब मांगा, तो ट्रक चालक ने बदसलूकी करते हुए कहा, “बैंक का रुपया आया है, हटो यहां से।” शिकायत पर तुरंत पहुंची पुलिस कार मालिक ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोक लिया और ड्राइवर से मुआवज़ा देने […]

Noimg

भागलपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा: चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति रामचंद्र तूरी ने बताया कि उसकी पत्नी बिना देवी का टिंकू चौधरी नामक युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। टिंकू, छोटी साहेबगंज का निवासी है और पहले भी इस मामले को लेकर दोनों के बीच विवाद हो चुका था। हालांकि, मोहल्लेवालों की समझाइश के बाद मामला शांत कर दिया गया था और पत्नी ने वादा किया था कि वह दोबारा टिंकू से संपर्क नहीं करेगी। रामचंद्र के अनुसार, पत्नी ने अपने वादे को तोड़ते हुए टिंकू से संपर्क जारी रखा और मौका मिलते ही उसके साथ फरार हो गई। […]

भागलपुर में रंगदारी नहीं देने पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पिता-पुत्री घायल, एक आरोपी दबोचा गया ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानीसराय गांव में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने पुरानी रंजिश और रंगदारी नहीं मिलने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में गांव निवासी मुनिलाल मंडल और उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नाथनगर के इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से 10 जिंदा कारतूस और एक देसी कट्टा बरामद किया है। घायल मुनिलाल मंडल की पत्नी शीला देवी ने […]

Noimg

भागलपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा: तीन बच्चों की मां ने युवक से जबरन मंदिर में रचाई शादी, युवक बोला – “मैं प्यार नहीं करता” ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर: शहर के कंपनीबाग इलाके में बुधवार रात एक अजीबो-गरीब हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब तीन बच्चों की मां ने अपने से पांच साल छोटे युवक से मंदिर में जबरन शादी कर ली। युवक बार-बार शादी से इनकार करता रहा, लेकिन ग्रामीणों और समाज के दबाव में उसे विवाह के लिए मजबूर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में कार्यरत निशा नाम की महिला की भागलपुर के कुंदन दास से करीब पांच साल पहले जान-पहचान हुई थी। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहे। जब निशा के पति को इस रिश्ते की भनक लगी तो उसने निशा को छोड़ दिया। इसके बाद वह कुंदन के साथ रहने लगी। निशा को पहले से तीन बच्चे हैं, जिनमें सबसे […]

Noimg

भागलपुर में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर पथराव, कई जवान घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पासीटोला में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर रविवार को ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए और ललमटिया थाने की एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। मामला तब और बिगड़ गया जब पुलिस एक महिला को हिरासत में लेकर वापस लौट रही थी। सूत्रों के अनुसार, नाथनगर स्थित पासीटोला में रवि चौधरी के घर से 25 लीटर से अधिक देसी शराब बरामद की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। जैसे ही पुलिस एक महिला को हिरासत में लेकर रवाना हुई, उसके परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और विरोध […]