January 31, 2026
भागलपुर में हाईकोर्ट खंडपीठ की मांग तेज, वकीलों का धरना-प्रदर्शन || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaमुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी भागलपुर। भागलपुर में उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज हो गया है। इसी क्रम में वकीलों ने हाईकोर्ट के अध्यक्ष (मुख्य न्यायाधीश) को संबोधित करते हुए धरना-प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को मजबूती से रखा। धरने के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि भागलपुर ऐतिहासिक, प्रशासनिक और न्यायिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण शहर है, ऐसे में यहां हाईकोर्ट की खंडपीठ की स्थापना अब समय की आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने बताया कि भागलपुर प्रमंडल के अंतर्गत कई जिले आते हैं, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मुकदमे पटना हाईकोर्ट में दाखिल किए जाते हैं। वकीलों का कहना है कि लंबी दूरी, अधिक […]