January 31, 2026
भागलपुर में एनटीडी दिवस पर ग्रामीणों को एमडीए कार्यक्रम के लिए किया गया जागरूक || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। विश्व नेगलेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज (एनटीडी) दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर परिसर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सामुदायिक रेडियो एफएम ग्रीन सबौर के सहयोग से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, सुल्तानपुर भिट्ठी (सबौर) में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए राउंड 2026) के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देना और उन्हें जागरूक करना था। कार्यक्रम में वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी आरती कुमारी एवं कृति कुमारी, सामुदायिक रेडियो एफएम ग्रीन सबौर के इंचार्ज ईश्वरचंद्र, रेडियो जॉकी उमा भारती, आउटरीच अधिकारी अजय कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सबौर के प्रखंड अकाउंट मैनेजर बादल प्रसाद सिंह, वेक्टर जनित रोग सुपरवाइजर रूपेश कुमार एवं […]